बिना अंडे का चोकलेट केक – Eggless Chocolate Cake
सामग्री
-
1 ½ कप मैदा
-
1 कप चीनी
-
½ कप कोकोया पाउडर
-
½ कप रिफाइंड तेल
-
1 टीएसपी बेकिंग पाउडर
-
½ टीएसपी नमक
-
1 कप बटर मिल्क (या एक कप दूध में 2 चम्मच सफ़ेद सिरका मिला के 5 मिनट रख दे)
विधि(How to make eggless chocolate at home)
-
ओवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट करले|
-
बटर मिल्क में चीनी मिला के अच्छे से फेटे, जब चीनी घुल जाये तो तेल मिला के अच्छे से मिला दे|
-
मैदे में बेकिंग पाउडर, नमक और कोकोया पाउडर मिला के छान ले|
-
बटर मिल्क में मैदे का मिश्रण डाल के अच्छे से मिला दे, ज्यादा नहीं फेटे|
-
9 इंच के एक या 6 इंच के दो केक के बर्तन में बटर पैर लगा ले, तेल लगा के चिकना कर ले|
-
बर्तन में केक का मिश्रण डाल दे, फिर हलके से पटक के हवा निकाल दे|
-
पहले से प्रीहीट करे हुए ओवन में रख के 25 -30 मिनट के लिए या फिर टूथ पिक बीच में डाल के साफ बाहर आ जाये तब तक पकाए|
-
ओवन से निकाल के वायर रैक के ऊपर रख के पूरी तरह से ठंडा होने दे|
-
ठंडा हो जाने के बाद डेकोरेट करे और काट के सर्वे करे|