बेसनी शिमला मिर्च - Besani Shimla Mirch By Kalchul Chef - Piya
सामग्री
-
शिमला मिर्च – दो शिमला मिर्च चौकोर टुकड़ो में कटी हुई
-
रिफ़ाइन्ड आयल – 3 बड़े चम्मच
-
पंचफोरन (सौंफ,जीरा, मेथी, कलौंजी, और राई मिश्रण) 1 चम्मच
-
हरा धनिया कटा हुआ – 1 बड़े चम्मच
-
पानी – 1 कप
-
प्याज – 2 बड़े आकार के बारीक़ कटा हुआ
-
टमाटर – 1 बारीक़ कटा हुआ
-
हरी मिर्च - 3
-
अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
-
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
-
गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
-
धनिया पाउडर – ½ छोटा चम्मच
-
मूंगफली के दाने – 4 बड़े चम्मच
-
बेसन - 2 बड़े चम्मच
-
हल्दी – ½ छोटा चम्मच
-
नमक – स्वादानुसार
-
छोटी इलायची – 1
विधि (How to make Besani Shimla Mirch at home)
-
सबसे पहले कढाई को गरम करे
-
मूंगफली को भून ले और उसका छिलका उतार कर दरदरा पीस लें |
-
फिर गरम कड़ाई में बेसन को हल्का ब्राउन होने तक भून कर निकाल लें |
-
अब कड़ाई में तेल गरम करें फिर उसमे इलायची डाले पंचफोरन मिश्रण डाले और प्याज दल कर भुने.
-
जब प्याज हल्का गुलाबी हो जाये तो उसमे टमाटर शिमला मिर्च, हल्दी और नमक मिला दे और 5 मिनट ढक कर पकाएं
-
फिर उसमे गरम मसाला, अदरक लहसुन और मिर्च का पेस्ट मिलाएं और फिर से ढक केर 5 मिनट पकाएं
-
फिर उसमे पीसी हुई मुगफली, भुना हुआ बेसन डाल भूने
-
फिर इसमें 1 कप पानी मिलाएं 2 मिनट भूने.
-
बेसनी शिमला मिर्च तैयार है इसे पराठा लच्छा पराठा या नान के साथ परोसें, आप इसमें चाहें तो बटर या मलाई भी मिला सकते है|