गाजर और पत्ता गोभी का सलाद Cabbage and Carrot Salad by kalchul Chef Heena Rakhwani
सामग्री
- 1 छोटी पत्ता गोभी
- 2 छोटी गाजर
- 2 टमाटर
- 2 बड़े चम्मच दरदरी कुटी हुई मूंगफली
- 2 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
- स्वादानुसार नमक
- 1 बड़ा चम्मच सरसों के दाने
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- बारीक़ कटी हुई हरी धनिया सजाने के लिये
बनाने की विधि
- गाजर और पत्ता गोभी को कद्दूकस कर के एक बड़े बर्तन में मिला ले
- टमाटर को भी छोटे छोटे टुकड़ो में काट कर मिला दे .
- अब इसमें स्वादानुसार नमक मिलाये .
- दरदरी कुटी हुई मूंगफली का पाउडर मिलाये ..
- अब एक तड़का पैन में तेल गरम करे
- गरम तेल में सरसों और बारीक़ कटी हुई हरी मिर्च डाल केर भुने .
- अब इस तडके को पत्ता गोभी और गाजर के मिश्रण में अच्छे से मिला दे
- उपर से हरी धनिया डाल कर गार्निश करे .
- गाजर और पत्ता गोभी का सलाद सर्व करे.